उत्तर प्रदेश के झांसी। बबीना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा प्रेमिका से घर पर मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्यारोपी फरार हो गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका, उसके पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चारों लोगों की तलाश की जा रही है। भारत यादव उर्फ गोलू (28) पुत्र रामकुसुम प्राइवेट काम करता था। गांव के एक व्यक्ति की पत्नी से उसके प्रेम संबंध थे। शनिवार को भारत अपने चचेरे भाई पुष्पेंद्र के साथ राजगढ़ गया था। शाम को दोनों राजगढ़ से अपने गांव लौट आए। पुष्पेंद्र तो घर चला गया लेकिन भारत अपने घर न जाकर गांव के बाहर ही रुक गया। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि रात में भारत ने अपने दोस्तों के साथ शराब पी। इसके बाद वह अपनी शादीशुदा प्रेमिका के घर जा पहुंचा। उस समय प्रेमिका का पति एवं अन्य घरवाले सो रहे थे। भारत के आने पर प्रेमिका ने दरवाजे खोल दिए। दोनों एक कमरे में थे। इसी दौरान पति की नींद टूट गई। पत्नी को कमरे में नहीं पाने पर उसने पहले इंतजार किया। जब कुछ देर हो गई तो वह उठा और पत्नी की तलाश की। पत्नी गांव के भारत के साथ एक कमरे में मिली। यह देख कर पति ने दरवाजा बाहर से बंद करके अन्य परिजनों को बुला लिया। इसके बाद भारत को पकड़कर सभी ने लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। अधमरा होने पर उसे सड़क पर फेंक दिया और पुलिस को सूचना दे दी। कुछ देर बाद बबीना पुलिस भी पहुंच गई। भारत यादव लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसे बबीना सीएचसी ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही हे