झांसी समाचार उत्तर प्रदेश के झांसी मे व पूरे यूपी मे बारिश ओए ओलो से फसल खराब हो चुकी हे किसानो की मेहनत पर पानी फिर गया झांसी। किसी को बिटिया की शादी करनी थी, किसी को अपना नया आशियाना बनवाना था। कुछ इन्हीं अरमानों को मन में संजोकर किसानों ने कड़ी मेहनत से रबी की फसल की बुवाई की। मगर शनिवार को हुई ओलावृष्टि ने उनके सारे अरमानों को तोड़ दिया। ओले गिरने से खेतल में खड़ी फसल बिछी तो किसानों के चेहरे भी मुरझा गए।
प्रदेश सरकार और प्रशासन के निर्देश पर रविवार को जब राजस्व विभाग की टीम बर्बाद फसल का आकलन करने गांवों में पहुंची तो अपनी मेहनत की बर्बादी का मंजर देख महिला किसान फफक पड़ीं। रानीपुर में महिला किसानों की आंखों से झरते आंसू उनकी पीड़ा को बयां कर रहे थे। महिलाओं ने कहा कि बहुत मेहनत और अरमानों से फसल को बोया था। इस बार की फसल से काफी उम्मीदें थीं। अब मुनाफा तो दूर लागत निकलने तक की चिंता सता रही है। किसी ने कर्ज लेकर फसल की बुवाई की थी, तो किसी ने पूरी पूंजी फसल को बोने में लगा दी थी। राजस्व टीम ने महिलाओं को ढांढस बंधाया। कुछ ऐसे ही हालात जिले के अन्य इलाकों में भी नजर आए।
झांसी। बारिश और ओलावृष्टि से खराब फसल लेकर रविवार को किसान कलक्ट्रेट पहुंच गए। यहां प्रदर्शन करते हुए किसानों ने अपनी पीड़ा बताई। वहीं किसानों ने सदर तहसील में शिवपुरी-ललितपुर बाईपास पर दुर्गापुर में जाम लगाया। किसानों ने कहा कि ओलावृष्टि से उनकी लागत और मेहनत पर पूरी तरह से पानी फिर गया है। किसानों ने नगर मजिस्ट्रेट को अपना मांग पत्र भी सौंपा।