उत्तर प्रदेश के झांसी के प्रेम नगर के गरिया गांव इलाके में घरेलू विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक शिवपुरी (मध्य प्रदेश) के छिगौना गांव निवासी मुकेश चौहान (35) पुत्र रमेश यहां किराए का कमरा लेकर मजदूरी करता था। शराब पीने का आदी था। रविवार रात शराब पीने को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद रात में उसने फांसी लगा ली। सोमवार सुबह पुलिस को मालूम चला। पुलिस ने उसका शव कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हे