उत्तर प्रदेश के उरई। घर के कमरे में लगे हुक से महिला ने रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह परिजन जब उसके कमरे में पहुंचे तो उसका शव फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गोहन थाना क्षेत्र के पिचौरा गांव निवासी सतीश पांडेय की 25 वर्षीय पत्नी नीतू पांडेय ने रविवार की रात फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि रविवार की रात सभी लोग खाना खाकर सोने चले गए थे। तभी रात में उसने यह कदम उठा लिया। पति सतीश सूरत में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है, वह अपने दो बच्चों व परिवार के अन्य लोगों के साथ रह रही थी। उसने यह कदम क्यों उठाया इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है। महिला की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष रविंद्र नाथ ने बताया कि महिला पहले भी जान देने की कोशिश कर चुकी है। महिला की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।





































Thanks for sharing your knowledge on this topic. It’s much appreciated.