उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई। डीजे पर डांस के दौरान बरातियों का स्थानीय लोगों से झगड़ा हो गया। इसमें दो बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जब चौकी पहुंचे तो प्रभारी ने उन्हें सुबह आने के लिए कहा। दोनों घायल अपनी निजी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचे और इलाज कराया।आटा गांव निवासी प्रद्युम्न गुप्ता (24) और उसका छोटा भाई दिव्यांशु (19) बुधवार की रात को इटौरा स्थित गेस्टहाउस में परौसा से एक बारात आई थी। दोनों भाई उसी में शामिल होने गए थे। रात में जब बाराती डीजे पर डांस कर रहे थे, तभी किसी बात हो लेकर उनकी स्थानीय लोगों से कहासुनी हो गई। जिस पर गांव के तीन लोगों ने उनको लाठी, डंडे से पीट दिया। इससे प्रद्युम्न और दिव्यांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह का कहना है कि तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही हे