उत्तर प्रदेश के जालौन ज़िले के कोंच। भाजपा ने प्रदीप गुप्ता तो सपा ने सरनाम सिंह यादव पर अपना भरोसा जताते हुए उम्मीदवार बनाया है। वहीं, बसपा ने माधौगढ़ से विधानसभा की प्रत्याशी रही शीतल कुशवाहा को अपना प्रत्याशी बनाया है।कोंच के पालिकाध्यक्ष रहे स्व. अशोक शुक्ला की पत्नी सुषमा शुक्ला और पूर्व पालिका चेयरपर्सन विनीता सीरौठिया के पति विज्ञान विशारद सीरौठिया अपनी किस्मत आजमाने के लिए चुनाव मैदान में कूद पड़े हैं। इन दोनों को पूरे चुनाव में मुख्य किरदार के तौर पर देखा जा रहा है।विशारद ने सत्ताधारी भाजपा से टिकट की दावेदारी की थी पर दोनों पार्टियों के हाईकमान ने दोनों दावेदारों की अर्जियां खारिज कर दी हैं जिसके चलते ये दोनों प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। भाजपा ने पूर्व नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता और सपा ने पूर्व जिला उपाध्यक्ष सरनाम सिंह यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं, बसपा ने शीतल कुशवाहा को अपना प्रत्याशी बनाया है।अभी चुनाव मे दौड़ जारी हे किसका भाग्य चमकता हे