हरियाणा हांसी में बस पलटने से बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि हादसा बेसहारा पशुओं के बस के आगे आने के कारण हुआ। बस दिल्ली से राजस्थान के अनूपगढ़ के लिए जा रही थी। बस में 65 के करीब सवारी थी। हांसी में बाईपास पर सोमवार देर रात करीब 2 बजे सवारियों से भरी स्लीपर बस अचानक से पलट गई। हादसे में करीब 2 दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए हिसार रेफर पर किया गया है। वही मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि हादसा बेसहारा पशुओं के बस के आगे आने के कारण हुआ। बस दिल्ली से राजस्थान के अनूपगढ़ के लिए जा रही थी। बस में 65 के करीब सवारी थी। जब बस हांसी बाईपास पर सैनीपुरा गांव के पास पहुंची तो सामने एकदम से आवारा पशु आ गए। जिस कारण बस चालक नियंत्रण खो बैठा। बस पलटने से उसमें सवार लोगों को चोटें लगी। हादसे में करीब 2 दर्जन लोग घायल हुए। घायलों को हांसी के सिविल अस्पताल लाया गया। हादसे में पांच यात्रियों को गंभीर चोटें आ उनके हाथ, बाजू और टांगों पर चोटें आयी हैं। उन्हें हिसार रेफर किया गया। जबकि अन्य यात्रियों को भी चोटें लगी है। मामले में सिसाय पुल चौकी द्वारा घायलों के बयान दर्ज कर आगामी करवाई की जाएगी।