Gorakhpur News – जैसे जैसे तकनीकी का प्रयोग बढ़ रहा है, मनुष्य खुद एक मशीन बनता जा रहा है, संवेदनाहीन और एकांकी, लेकिन आज हम अकेले और विषाद में तो रह सकते है लेकिन तकनिकी के बिना नहीं रह सकते है, खासतौर पर किसी स्थान का रास्ता जानना हो या पूछना हो तो हम अब किसी मनुस्य से नहीं पूछते है, हम पूछते है गूगल मैप से या फिर किसी अन्य उपकरण से, ऐसा ही एक काम हुआ है उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मे जिले के दूर-दराज से आने वालों को अब शहर में अपने गंतव्य का पता लगाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। साथ ही उन्हें गूगल मैप की भी जरूरत नहीं होगी।
लोगों की सुविधा के लिए मेट्रो सिटी की तर्ज पर नगर निगम शहर की सभी सड़कों पर 50 गैंट्री लगवाने जा रहा है। इसपर उन्हें सभी प्रमुख स्थानों तक जाने का रास्ता दिख जाएगा। गैंट्री पर ही शहर के प्रसिद्ध स्थानों, पर्यटन स्थलों के साथ ही ऐतिहासिक स्थलों के बारे में भी जानकारी मिल जाएगी। जो लोग बाहर से आते हैं उन्हें, जहां जाना होता है उसका पता लगाने के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार गूगल मैप भी सही रास्ता नहीं दिखाता।
नगर निगम बोर्ड की बैठक में पार्षद ने भी इस मुद्दे को प्रमुखता से रखा था। इसका संज्ञान लेते हुए नगर निगम की ओर से शहर में 50 गैंट्री लगवाने का निर्णय लिया गया है। ये गैंट्री सड़क के दोनों ओर पिलर लगाकर स्थापित किए जाएंगे। शहर के सभी इंट्री प्वाइंट के साथ ही हर चौराहे के पास लगे गैंट्री पर शहर के प्रसिद्ध स्थानों, पर्यटन स्थल, प्रमुख बाजार, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे के साथ ही ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी लिखी जाएगी। इससे सड़क पर चलने वालों को काफी सहूलियत मिलेगी। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने कहा कि गोरखपुर शहर में आने-जाने वालों की सुविधा के लिए 50 गैंट्री लगवाने की योजना है। इससे सभी प्रमुख स्थलों की जानकारी मिल जाएगी। टेंडर की प्रक्रिया आखिरी स्टेज में है। जल्द ही टेंडर का काम फाइनल करके इसे लगवाना शुरू कर दिया जाएगा।