कानपुर देहात मनेथू गांव निवासी चुन्नीलाल राजपूत खेती करते हैं। परिवार में पत्नी भानुमती के अलावा दो बेटियां और दो बेटे है। छोटी बेटी पुष्पा को छोड़कर सभी की शादी हो चुकी है। बड़ी बेटी राम प्यारी कानपुर नगर के कल्याणपुर स्थित लोहारन खेड़ा में रहती है। पिता ने बताया पुष्पा अपनी बड़ी बहन रामप्यारी के घर में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। शनिवार को वह घर आई थी। रात में वह फसल की रखवाली के लिए पास स्थित खेत में पत्नी के साथ चला गया। पुष्पा ने घर में फंदा लगा लिया। सुबह जब वह घर लौटे तो शव मिला।
पुष्पा के आत्महत्या की वजह परिजन नहीं बता सके है। परिजन हैरान हे अचानक हुए हादसे से लड़की ने ऐसा क्यो किया