मध्य प्रदेश के इंदौर हर त्योहार पर अपने उत्साह के लिए जाना जाता है। इन दिनों इंदौर में गणेश चतुर्थी की धूम है। गणेश पांडालों की मूर्तियां लोगों को मन मोह रही है। इसी तरह का एक पांडाल चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां पर भगवान गणेश के 108 रूपों के दर्शन हो रहे हैं। इंदौर के जयरामपुर कॉलोनी में 11×30 फीट के पांडाल में गणेश जी के 108 रूप बनाए गए हैं। सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित गणेश उत्सव में इस बार भव्य पंडाल में 108 स्वरूपों की मूर्ति विराजित की गई है। यहां पर प्रतिदिन महाआरती की जाती है और इसके बाद प्रसाद दिया जाता है। भगवान के 108 स्वरूपों का दर्शन करने सैकड़ों लोग उमड़ रहे हैं। मशाल जलाते, क्रिकेट खेलते, स्कूटर चलाते, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, खाटू श्याम स्वरूप, होली खेलते, फुटबॉल खेलते, गीत संगीत की महफिल, स्कूटर पर सवार, शंख के अंदर, मोबाइल पर बात करते हुए, इंडिया गेट की प्रतिकृति में चंद्रयान-3 के साथ, कृष्ण लीला करते हुए, हनुमान स्वरूप में उड़ते हुए, सिद्धिविनायक स्वरूप, दगड़ू सेठ, खजराना गणेश सहित अन्य स्वरूपों में गणेश जी विराजमान हैं। इंदौर के जयरामपुर कॉलोनी में 11×30 फीट के पांडाल में गणेश जी के 108 रूप हैं। सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति द्वारा इसे तैयार किया गया