उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के सट्टी क्षेत्र मे एक मासूम की कुएं मे गिरकर मौत हो गयी अफसरिया की मड़ैया निवासी जंटर सिंह मजदूरी करते हैं। बुधवार शाम को उनका पांच बच्चों में सबसे छोटा बेटा ईशू (3) घर के सहन में खेल रहा था। अन्य परिजन घर में मौजूद थे। दरवाजे पर जंटर सिंह भी थे। इसी दौरान ईशू कुएं के पास पहुंच गया और झुक कर देखने लगा। जंटर सिंह जब तक उसे पकड़ पाते तब तक ईशू कुएं में गिर गया। बेटे को आंखों के सामने कुएं में गिरता देख जंटर बदहवास हो गए। वह जोर जोर से चिल्लाने लगे। शोर सुनकर अन्य परिजन पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। कुछ देर में पुलिस और दमकल के जवान मौके पहुंच गए। लेकिन कुंआ गहरा होने और पानी होने की वजह से बच्चे को जल्द निकाला नहीं जा सका। करीब चार घंटे तक मशक्कत होती रही। रस्सी के सहारे कुएं में उतरे अफसरिया निवासी जमाल उर्फ लूला ने मासूम को बाहर निकाला। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनहोनी पर मां ज्योति देवी, पिता और अन्य भाई बहन बिलखने लगे। डॉ. डीके सिंह ने बताया कि अस्पताल लाने के पहले ही बच्चे की मौत हो चुकी थी। जंटर सिंह के चौथे नंबर के बेटे अबीर (4) का बुधवार को जन्मदिन था। इसके लिए घर पर खीर, गुलगुले और मिठाई बनी थी। इधर शाम को जन्मदिन मनाने की तैयारी से पहले ही अनहोनी हो गई। इससे खुशियां मातम में बदल गईं। ईशू दो बहनों व तीन भाइयों में सबसे छोटा था। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल कर्मियों ने मशक्कत कर करीब चार घंटे बाद शव बाहर निकाला। गया था तब तक बहुत देर हो चुकी थी