उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में प्रेमी युगल ने शनिवार रात एक ही फंदे से लटककर जान दे दी। दोनों रिश्ते में मौसेरे भाई-बहन लगते थे। युगल के अचानक आत्महत्या का कदम उठाने के पीछे की क्या वजह हो सकती है, यह सवाल सभी को परेशान कर रहा है। दोनों ही शिक्षित और सामाजिक थे। उनके परिवार संभ्रांत हैं। युवक का रिश्तेदारी के चलते काफी दिनों से युवती के घर आना-जाना था। आत्महत्या के कुछ घंटे पहले तक आपस में हंस-खेल रहे थे। आखिर क्या हुआ होगा, जो दोनों आत्महत्या के लिए मजबूर हो गए।जहानाबाद पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने दोनों के मोबाइल जब्त किए हैं। मोबाइल को अनलॉक कराने के लिए एक्सपर्ट के पास भेजा है। मोबाइल में चैटिंग और रिकॉर्डिंग से कई राज खुलने की संभावना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी आत्महत्या की वजह सामने आ सकती है। इसके बाद भी एक बिंदु और पुलिस तलाश रही है। पुलिस कयास लगा रही है कि युवक, युवती और युवती का भाई तीनों एक साथ छत पर सोये थे।अचानक युवक और युवती किशोर को छोड़कर कमरे में चले जाते हैं। अचानक किशोर की नींद खुली होगी। वह बहन को खोजते कमरे तक पहुंचा होगा। बहन और रिश्तेदार को ऐसी हालत में देखा होगा, जो आपत्तिजनक हो सकती है। दोनों शर्मसार हुए होंगे और आत्मग्लानि में आत्महत्या का कदम उठा बैठे होंगे। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। आत्मग्लानि में भी खुदकुशी हो सकती है।परिवार का इकलौता था युवक, बहनों में बड़ी थी युवतीआत्महत्या करने वाला युवक बीए पास कर चुका था। उसके पिता की मौत हो चुकी है। परिवार की जिम्मेदारी उठाने के नाते लोडर खरीदकर चलाने लगा था। इसके अलावा कृषि कार्य करता था। बेटे की मौत से मां का हाल बेहाल है। युवक की एक बड़ी बहन है। उसकी शादी घाटमपुर में हो चुकी है। वहीं युवती स्नातक के बाद एसएससी की कोचिंग कर रही थी। युवती से छोटी दो बहनें और एक भाई है। युवती का परिवार गांव में किसी से कोई खास वास्ता नहीं रखता है। करीब आठ माह पहले युवती एसएससी की तैयारी करने जहानाबाद नानी के घर आई थी। नानी का परिवार पैतृक गांव बकेवर क्षेत्र में रहता है। यहां रोड पर बना घर खाली रहता था। वहीं युवती रहने लगी थी। दोनों पक्ष युगल के रिश्ते से अंजान नजर आए। पुलिस मामले कि जांच कर रही हे

































