फ़र्रुखाबाद समाचार उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद जिले मे एक किसान के खेत मे कटी पड़ी फसल मे आग लगा दी फ़र्रुखाबाद क्षेत्र के गांव बिलसड़ी निवासी ओम शिव के खेत में सरसों की फसल लगी थी। इस बार फसल अच्छी हुई थी। ओम शिव ने फसल की कटाई कराई। फसल को सूखने के लिए वहां पर ढेर लगा दिया था। इसके बाद वह घर चला आया। दो दिन पहले किसी ने सरसों के ढेर में आग लगा दी। इसके ओम शिव को हजारों रुपये का नुकसान हो गया। उसने गांव के लोगों से इस बारे में छानबीन कर जानकारी की।
बुधवार को ओम शिव ने गांव के निवासी कायमगंज के पूर्व ब्लाॅक प्रमुख कृष्ण कुमार चतुर्वेदी व बंटू के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ जितेंद्र चौधरी ने बताया कि ग्रामीण की सरसों की फसल में आग लगाने के मामले में पूर्व ब्लाॅक प्रमुख सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया हे किसानो को परेशान करना जमीदारों का पूराना पेशा हे पुलिस मामले की जांच चल रही हे