फ़र्रुखाबाद ज़िले के कायमगंज क्षेत्र के ब्लाक प्रमुख के घर उस समय चीख पुकार मच गयी जब एमपी पुलिस ने सूचना दी नोनियमगंज निवासी ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे पत्नी अरुण दुबे के 32 वर्षीय पुत्र हिमालय दुबे मध्य प्रदेश के इंदौर में फ्लिपकार्ट कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार रात करीब 11 बजे घर जाते समय वे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही घर में मातम पसर गया। हिमालय अपनी पत्नी तान्या के साथ इंदौर में रहते थे। पिछले वर्ष ही शादी हुई थी।मौत की सूचना जब नगर में फैली तो ब्लॉक प्रमुख के आवास पर भीड़ जमा हो गई। परिवार के कुछ सदस्य इंदौर के लिए रात को रवाना हो गए। हिमालय दिवाली पर घर आए थे बेटे की मौत से माता-पिता व अन्य परिवार काफी दुखी है। देर रात तक शव आने की उम्मीद है ब्लॉक प्रमुख के दो पुत्रों में सागर दुबे से हिमालय बड़े थे हिमालय अपने पीछे माता-पिता पत्नी ओर छोटे भाई को रोता विलखता छोड़ गए इस हादसे से पूरा परिवार सदमे मे हे एमपी पुलिस जांच मे जुटी हे