उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर में लगी मशीन छठवें दिन भी सही न होने से मरीज परेशान रहे। मशीन सही कराने के लिए जापान से तार मंगाया गया है। तीन दिन में तार आने के बाद मशीन सही होने का विवि प्रबंधन दावा कर रहा है। ट्रामा सेंटर में प्रतिदिन लगभग छह सौ मरीज आते हैं। इनमें से ज्यादातर को एक्सरे की जरूरत पड़ती है। ऐसे में यहां आठ सौ एमएम की बड़ी एक्सरे मशीन लगवाई गई है। यह मशीन छह दिन पहले खराब हो गई। इससे एक्सरे सेवा प्रभावित हो गई। वैकल्पिक सेवा के लिए 100 एमएम की मशीन लगवाई गई है। इसकी वजह से बड़ी संख्या में मरीजों को देरी से एक्सरे हो पा रहा है। कई-कई घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। मशीन की तकनीकी दिक्कत के लिए इंजीनियर ने चेक करने के बाद तार खराब होने की बात बताई है। यह तार जापान से आएगा। इसके लिए ऑर्डर दे दिया गया है। विवि प्रबंधन का दावा है कि तीन दिनों में मशीन सही हो जाएगी। विश्वविद्यालय के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि संबंधित कंपनी से इंजीनियर भेजा गया था। मशीन चेक करने पर पता चला कि इसका तार खराब है। उसे जापान से मंगाया जा रहा है। जो तीन दिन में आने की संभावना है। इसके बाद मशीन सही हो जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही हे