उत्तर प्रदेश के इटावा मे शनिवार सुबह जिला अस्पताल की एक्सरे मशीन खराब हो गई थी। छह मरीजों को जांच लिख भी दी गई थी। जानकारी होने पर डॉक्टरों ने जांच लिखना बंद कर सोमवार को एक्सरे कराने की सलाह दी थी। सोमवार को करीब 1300 मरीज ओपीडी में दिखाने आए। इनमें से कई मरीजों को डॅक्टरों ने एक्सरे लिख दिया। एक्सरे मशीन सही न होने की जानकारी पर कई मरीज लौट गए। दोपहर लगभग एक बजे एक्सरे मशीन को सही करा दिया गया। दिव्यांग मुकेश कुमार ने बताया कि वह नौ बजे जिला अस्पताल पहुंच गए थे। डॉक्टर ने चाची को देखने के बाद एक्सरे लिख दिया। एक्सरे कक्ष बंद मिला। पता चला कि मशीन खराब है। दो घंटे तक परेशान होना पड़ा।सीएमएस डॉ. एमएम आर्या ने बताया कि रविवार होने की वजह से कंपनी का इंजीनियर नहीं आया था। सोमवार सुबह 11:30 बजे इंजीनियर आया। दोपहर एक बजे मशीन सही हो पाई। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के एक्सरे किए गए हैं