उत्तर प्रदेश के इटावा ज़िले मे संचालित आजीविका मिशन मे समूहो को चलाने वाली महिलाओ को सम्मानित किया गया आजीविका मिशन के तहत संचालित प्रकाश संकुल स्तरीय संघ, जुगौरा, जसवंतनगर की आमसभा शुक्रवार को हुई। इसमें महिला समूहों के कार्यों की समीक्षा कर उन्हें सराहा गया। उत्कृष्ट कार्य के लिए विमलेश, रश्मि, दयावती, रीमादेवी, अनुपा देवी, सावित्री, संध्या, अनुराधा, विनय, कृष्णा, पिंकी, सुमन, अल्का आदि को प्रशस्ति पत्र और लेखन सामग्री देकर सम्मानित किया गया। रोजगार मिलने से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है। जिला मिशन प्रबंंधक डॉ. नंद किशोर ने नवाचार के लिए प्रोत्साहित किया। प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना की जानकारी दी गई। मिशन अंत्योदय का सर्वे समय से पूर्ण करने पर जोर दिया गया। बैंक से ऋण लेने की प्रक्रिया समझाई। सहायक विकास अधिकारी महेश बाबू ने योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को देने की बात कही। अध्यक्ष रश्मि ने संघ की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। यह महिलाओ को प्रोत्साहित करने के लिए योजना बनाई हे