उत्तर प्रदेश के इटावा मे यमुना के जंगल मे कुछ तस्कर झोपड़ी बनाकर अपना कारोबार चला रहे हे चौबिया क्षेत्र में जंगल में झोपड़ी में चल रही तमंचा फैक्टरी पुलिस ने पकड़ी है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 13 तमंचे, 10 कारतूस और हथियार बनाने के औजार बरामद हुए हैं। सोमवार रात चौबिया थाना पुलिस राहिन पुल पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान तीन संदिग्धों को रोका गया तो वह भागने लगे। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से दो तमंचे बरामद हुए। उनके पास से हथियार बनाने के कुछ औजार भी मिले। वह तमंचा बनाने मेें उक्त सामान का उपयोग करते हैं। सीओ सैफई नागेंद्र चौबे के नेतृत्व में थाना पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर थाना क्षेत्र के जंगल में चेकिंग की। यहां झोपड़ी से तमंचे, कारतूस, हथौड़ा, प्लास, पेंचकस, दो आरी, एक भट्ठी, लोहे का गुटका और अन्य सामान बरामद हुआ है।
पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम मोहित निवासी ग्राम दरियाय थाना सैफई, विपिन यादव, रोहित निवासी ग्राम मिलिख थाना सैफई बताया है। इनमें से एक आरोपी के खिलाफ पहले से मामले दर्ज हैं। आरोपी यूपी के कई जिलों में तमंचे की आपूर्ति करते थे। मध्यप्रदेश के भिंड समेत आसपास के कई जिलों में भी सप्लाई करते थे। इससे पहले वह मैनपुरी जनपद में भी कुछ दिन तक अपना डेरा जमाए थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही हे आरोपियों केआर खिलाफ कार्यवाही की जाएगी