उत्तर प्रदेश के इटावा ज़िले मे जिले की तीन नगर पालिका और तीन नगर पंचायतों में छह चेयरमैन व 127 वार्ड सभासदों को चुनने के लिए कुल 3,22,865 मतदाता आज वोट डालेंगे। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक 389 बूथों पर मतदान होगा।निकाय चुनाव में इस बार सत्ताधारी नेताओं के साथ ही विपक्षी पार्टी के दिग्गजों ने खूब जोर लगाया है। मंगलवार शाम से प्रचार खत्म होने के बाद प्रत्याशी और उनके पक्ष के दिग्गज नेता बैठकें व सोशल साइटों पर अपील करके अपनी पार्टी, प्रत्याशी को जिताने की अपील करते रहे। उधर, देर रात डीएम-एसएसपी समेत पूरा अमला निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में लगा रहा। पोलिंग पार्टियां देर शाम तक बूथों पर पहुंच गईं। अधिकारियों ने जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को समय से मतदान शुरू इटावा नगर पालिका : नगर पालिका में 217739 मतदाता हैं। इनमें से 114238 पुरुष और 103501 महिला मतदाता हैं। अध्यक्ष पद के लिए सपा, बसपा, भाजपा, कांग्रेस और आप समेत पांच राजनीतिक दलों के प्रत्याशी मैदान में हैं। कोई भी निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ रहा है। वहीं सभासद पद के लिए 205 प्रत्याशी 40 वार्डों से किस्मत आजमा रहे हैं। यहां कुल मतदान केंद्र 96 और बूथ 258 हैं।भरथना नगर पालिका : नगर पालिका में 41,905 वोटर हैं। इनमें से 22381 पुरुष और 19524 महिला मतदाता हैं। अध्यक्ष पद के लिए 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। चार प्रत्याशी सपा, भाजपा, कांग्रेस, बसपा के हैं। छह प्रत्याशियों ने निर्दलीय किस्मत आजमाई है। वहीं सभासदों के लिए 25 वार्ड से 111 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। यहां 23 मतदान केंद्र और 49 बूथ हैं।जसवंतनगर नगर पालिका: क्षेत्र में 27833 मतदाता हैं। इनमें से 14626 पुरुष और 13207 महिलाएं हैं। अध्यक्ष पद के लिए नौ प्रत्याशी मैदान में हैं। सपा, बसपा, भाजपा, कांग्रेस और आप के प्रत्याशियों के साथ ही चार निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं 25 वार्डों में सभासदी के लिए 96 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। यहां 10 मतदान केंद्र और 34 बूथ हैं।इकदिल नगर पंचायत : क्षेत्र में 14189 मतदाता हैं। इनमें से 7511 पुरुष और 6678 महिला मतदाता हैं। यहां से अध्यक्षी के लिए कुल 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। सपा, भाजपा, बसपा, कांग्रेस और आप के साथ ही आठ निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं 14 वार्डों से 73 प्रत्याशियों ने सभासदी के लिए ताल ठोंकी है। यहां आठ मतदान केंद्र और 17 बूथ हैं।बकेवर नगर पंचायत: क्षेत्र में 12648 वोटर हैं। इनमें से 6667 पुरुष और 5981 महिलाएं हैं। अध्यक्ष के लिए भाजपा, सपा, बसपा, सुभासपा, जन अधिकारी पार्टी समेत कुल 19 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से 14 प्रत्याशी निर्दलीय हैं। कांग्रेस ने यहां से कोई भी प्रत्याशी नहीं उतारा है। यहां के 12 वार्डों से 39 प्रत्याशी सभासदी के लिए मैदान में हैं। सात मतदान केंद्र और 18 बूथ हैं।लखना नगर पंचायत: नगर पंचायत क्षेत्र में 8551 मतदाता हैं। इनमें से 4565 पुरुष और 3986 महिला मतदाता हैं। अध्यक्ष पद के लिए यहां से सपा, बसपा, भाजपा, कांग्रेस और आजाद समाज पार्टी (कांशी) समेत कुल 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से नौ प्रत्याशी निर्दलीय खड़े हैं। वहीं 11 वार्डों से 34 प्रत्याशी सभासदी के लिए अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यहां 4 मतदान केंद्र और 13 बूथ हैं।