उत्तर प्रदेश के इटावा शहर में बारिश के साथ बकेवर और लखना क्षेत्र में ओलावृष्टि से सोमवार को पारा दो डिग्री लुढक गया। खेत में फसलों को भारी नुकसान हुआ। बारिश से मौसम सुहावना हो गया। सुबह से ही बादल छाये रहे। दोपहर करीब 12 बजे से तीन बजे तक बारिश हुई। न्यूनतम पारा 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बदलते मौसम में लोग बीमारियों की चपेट में भी आ रहे हैं। तीन दिन में रात में हल्की ठंड का अहसास हो रहा है।मौसम लगातार बदल रहा है। पिछले तीन दिन से रुक-रुककर बारिश होने से पारा 11 डिग्री लुढ़क गया है। अधिकतम तापमान 41 से 31 डिग्री पर पहुंच गया है। सोमवार को भी शहर में तीन घंटे तक बारिश हुई। वहीं कहीं-कहीं ओले भी गिरे। इससे फसलों को काफी नुकसान हुआ हे