इटावा समाचार उत्तर प्रदेश के इटावा मे खो खो कोंपटीशन ब्लाक स्तर पर लखनऊ मे सम्पन्न हुआ कानपुर के बच्चो का तीसरा स्थान रहा राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ में हुआ। इसमें मंडल स्तर पर जीतीं 18 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में ब्लॉक जसवंतनगर स्थित मीरखपुर पुठिया एवं धरवार के बच्चों ने खो-खो प्रतियोगिता में कानपुर मंडल का प्रतिनिधित्व किया। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में पहला मैच कानपुर मंडल और झांसी के मध्य खेला गया। कानपुर ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए दो मिनट में ही लक्ष्य प्राप्त कर जीत दर्ज कर ली। अगला मुकाबला बस्ती और कानपुर के मध्य हुआ। इसमें बस्ती ने कानपुर को हराकर फाइनल जीत लिया।
जूनियर स्तर के बालक वर्ग में पहला मुकाबला कानपुर व अलीगढ़ मंडल के बीच हुआ। इसे कानपुर मंडल ने 3-0 से जीत लिया। दूसरा मुकाबला आजमगढ़ मंडल से हुआ। काटें की टक्कर में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कानपुर मंडल की ओर से मीरखपुर पुठिया के बच्चों ने मुकाबला जीता। विंध्याचल मंडल से कानपुर मंडल ने जीत दर्ज की। जसवंतनगर ब्लाॅक के व्यायाम शिक्षक राजेश जादौन ने बताया कि बच्चों की टीम ने प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया है। बीएसए डाॅ. राजेश कुमार, बीईओ अलकेश कुमार सकलेचा, शोएब आलम, अजयपाल यादव, खेल प्रशिक्षक उमेश चंद्र यादव, अमरपाल सिंह यादव, सत्यनारायण प्रसाद, देवेंद्र कुमार, लालू यादव आदि ने बच्चों को बधाई दी। बच्चो का हौसला बढ़ाया