उत्तर प्रदेश के इटावा ज़िले मे एक गर्भवती महिला ने आत्महत्या कर ली गांव जनकपुर निवासी रॉक्सी यादव (25) का विवाह अप्रैल 2018 में अहीरटोला निवासी युवक के साथ हुआ था। उसके डेढ़ साल की पुत्री है। रॉक्सी सास-ससुर, जेठ, जिठानी और पति के साथ रहती थी। मंगलवार सुबह वह कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों ने जाकर देखा। उसका शव लटका देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना पर मायके वाले घर पहुंचे। मां शांति देवी ने ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कहा कि दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या की गई है। सोमवार रात रॉक्सी ने फोन पर बात की थी। उसने उत्पीड़न की बात कही थी। पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या अथवा आत्महत्या का मामला स्पष्ट होगा। मृतका की मां ने ससुरालियों पर दहेज की मांग को लेकर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।पुलिस मामले की जांच कर रही हे