उत्तर प्रदेश के इटावा मे चकरनगर। भरेह थाना क्षेत्र के पथर्रा गांव में शुक्रवार सुबह पेड़ पर फंदे से युवक का शव लटका मिला। परिजनों ने एक महिला सहित पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।पथर्रा गांव निवासी राजवीर सिंह सेंगर (40) का शव इमली के पेड़ से लटका देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। फोरेंसिक टीम व सीओ चकरनगर ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक के भाई रामवीर सिंह व सुरजन सिंह सेंगर ने दूसरे गांव की ही एक महिला व उसके बेटे सहित तीन अन्य पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है।इंस्पेक्टर मोहम्मद कामिल ने बताया कि राजवीर अविवाहित था। वह कई साल से पास के ही एक गांव की मल्लाह जाति की विवाहित महिला के साथ रह रहा था। महिला का पति कहीं बाहर रहता है। एक साल पूर्व उसने अपने हिस्से की सात बीघा जमीन उसी महिला के नाम कर दी थी।जमीन को लेकर शुक्रवार सुबह दोनों पक्षों में गालीगलौज हुई थी। इसके दो घंटे बाद सुबह आठ बजे राजवीर का शव मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही हे