उत्तर प्रदेश के इटावा मे प्रयागराज में शनिवार रात माफिया अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या के बाद प्रदेश में धारा 144 लगा दी गई है। इसके मददेनजर जिले में भी पुलिस सतर्क रही। रविवार को रेलवे स्टेशन पर कड़ी चौकसी रही। सुरक्षा बलों ने स्टेशन परिसर का गहनता से निरीक्षण किया। ट्रेनों में संदिग्धों की तलाशी ली। कानपुर जाने वाली पैसेंजर, गोमती, मुरी, कालका में चेकिंग की। सुरक्षा अधिकारियों ने यात्रियों से कहा कि स्टेशन परिसर अथवा आसपास कोई भी व्यक्ति उन्हें संदिग्ध नजर आए तो उसकी सूचना तत्काल दें। सभी मुख्य चौराहों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।