उत्तर प्रदेश के इटावा मे उदी। कोटा बैराज और गांधी सागर बांध से चंबल नदी से तीन दिनों में लगभग पांच लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद से चंबल का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को लगभग 11 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है। नदी का जलस्तर शाम पांच बजे का 111.66 मीटर दर्ज किया गया, जबकि सुबह सात बजे 110.29 मीटर नापा गया था। नदी का जलस्तर धीमी गति से बढ रहा है। इससे नदी किनारे बसे तटवर्ती इलाकों के लिए एक चिंता का विषय बना हुआ है। अगर बांधों से पानी और छोड़ा गया तो बाढ़ आना तय माना जा रहा है। केंद्रीय जल आयोग के उदी चंबल स्थल केंद्र के प्रभारी मनीष ने बताया कि गांधी सागर और कोटा बैराज बांध से पानी छोड़ा गया है। अभी पानी रफ्तार धीमी है। दोपहर बाद शाम पांच दस से ग्यारह सेंटी पर घंटे की रफ्तार से दर्ज किया गया है।