इटावा समाचार उत्तर प्रदेश के इटावा मे नेशनल हाइवे पर एक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली मे घुस गयी जिससे कार सवार 6 लोग घायल हो गए कार सवार चार लोग जयगुरुदेव आश्रम खितौरा से इटावा की तरफ जा रहे थे। रविवार शाम करीब पांच बजे ओवरब्रिज के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली में कार पीछे से घुस गई। ट्रैक्टर चालक यशपाल सिंह व ट्रैक्टर पर बैठा एक मजदूर अल्लाराम गंभीर रूप से घायल हो गया।
कार सवार अभिषेक निवासी लुहन्ना सिविल लाइन ने बताया कि दोस्त मोहन व चंद्रशेखर निवासी नसीब बिहार चौहान पट्टी थाना लोंनी जिला गाजियाबाद और आकाश निवासी बनारस जयगुरुदेव मंदिर से लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद ईंटों से लदी ट्रॉली पलटने से करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने हाईवे पर खड़े ट्रैक्टर-ट्राली व कार को हटवाया और यातायात सुचारू रूप से शुरू कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही हे