उत्तर प्रदेश के इटावा ज़िले मे सभी छह निकायों के 127 वार्डों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 1300 से अधिक बूथों पर प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने पुरबिया टोला नालापार बूथ 115 सराय दयानत धर्मनगर में पीएम का संदेश लाइव सुना। मन की बात के शतक पर भाजपाइयों ने हर्ष जताया।सदर विधायक सरिता भदौरिया ने अशोक नगर स्थित मैरिज होम, जिला मंत्री डॉ.ज्योति वर्मा ने सती की मठिया, जिला मंत्री रजत चौधरी ने घटिया अजमत अली में कार्यकर्ताओं संग प्रधानमंत्री का संदेश सुना। उपाध्यक्ष विक्रम अग्रवाल, प्रथम मंडल अध्यक्ष अनुग्रह सेंगर, द्वितीय मंडल अध्यक्ष सुशांत दीक्षित, इकदिल में गोपालदास नगर में पूर्व जिलाध्यक्ष शिव प्रताप राजपूत, हर्ष नगर में भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण मुरारी गुप्ता ने मन की बात कार्यक्रम की सराहना की। लोगो ने खुशी जाहीर की मन की सुनकर