उत्तर प्रदेश के इटावा मे इकदिल। मानिकपुर लखना रोड पर कराईपुरा चौकी के पास बाइक सवार वृद्ध को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लवेदी थाना क्षेत्र के गांव चंदपुरा निवासी इंद्रपाल (70) रविवार सुबह साढ़े आठ बजे रोज की तरह मजदूरी करने के लिए बाइक से शहर जा रहे थे। कराईपुरा के पास पीछे से कच्ची ईंट लादकर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सड़क पर जा गिरा, तभी ट्रैक्टर उसे रौंदता हुआ निकल गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे रामकरन ने बताया कि उसके चाचा इंद्रपाल राज मिस्त्री का काम करते हैं। वह शहर में किसी का मकान बना रहे थे। वहीं, काम करने के लिए सुबह निकले थे। मृतक के दो पुत्र बृज किशोर व रवि प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। उनकी पत्नी की छह महीने पहले मृत्यु हो चुकी है। मृतक घर पर अकेले रह रहा था। थाना प्रभारी कृष्ण लाल पटेल ने बताया कि चालक ट्रैक्टर को मौके से भाग निकला। पुलिस मामले की जांच कर रही हे