उत्तर प्रदेश के एटा। जनपद में हुई अलग-अलग थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हुए हैं। निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव नगला किला की रहने वाली प्रेमा देवी (80) बुधवार सुबह बाइक से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसका इलाज एक निजी चिकित्सक के यहां कराया जा रहा था। जहां रात में उसकी मौत हो गई।
वहीं 21 नवंबर को ट्रक से बाइक टकरा जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हुए शैलेंद्र निवासी चमकरी थाना कोतवाली देहात ने इलाज के दौरान आगरा में दम तोड़ दिया। ऑटो पलटने से मलावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आसपुर टोल प्लाजा के पास गिरिजा देवी, वैभव और रश्मि घायल हुए हैं। जो कि नगला पक्का सकीट के रहने वाले हैं। हाईवे की एंबुलेंस द्वारा घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहीं नत्थो देवी नगला भजना मारहरा, सचिन टिकाथर थाना जैथरा घायल हुए हैं। इन सब का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।