एटा समाचार उत्तर प्रदेश के एटा मे फिर एक लड़की दहेज की भेट चड़ गयी कासगंज जिले के खिमाई थाना सहावर निवासी अनेक पाल सिंह ने बताया कि उसने अपनी बहन गायत्री (28) की शादी 11 दिसंबर 2020 को ओमवीर निवासी गढ़ी थाना राजा का रामपुर के साथ की थी। विवाह में अपनी सामर्थ्य के अनुसार 3.50 लाख रुपये नगद व 2 तोला सोना और सभी घरेलू सामान दिया था। शादी के बाद से ही बहनोई ओमवीर व उसकी बहन पिंकी, रजनी और रत्नेश के साथ मां मिथलेश देवी व पिता मुन्नालाल मेरी बहन को प्रताड़ित करने लगे। वह दहेज में दिए गए सामान से खुश नहीं थे।
बहनोई ओमवीर दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करता था। बहन ने सारी बातें हम सब लोगों को बताई थीं। शुक्रवार की शाम 7:30 बजे ओमवीर ने फोन करके बताया कि गायत्री बीमार है। जिसके बाद हम लोग बहन की ससुराल ग्राम गढ़ी पहुंचे तो देखा कि गायत्री की लाश गांव के ही देशराज के दरवाजे पर रखी थी। वहां बहनोई और कोई ससुरालीजन मौजूद नहीं था। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही हे