एटा समाचार उत्तर प्रदेश के एटा मे यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा आगरा फोर्ट एटा विशेष पैसेंजर ट्रेन को प्रायोगिक तौर पर कुबेरपुर स्टेशन पर भी ठहराया जाएगा। जानकारी देते हुए मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि गाड़ी संख्या 01913 आगरा फोर्ट एट विशेष ट्रेन आगरा से चलकर 4 मार्च से समय शाम 17:54 से 17:55 तक कुबेरपुर स्टेशन पर ठहरेगी।
वहीं गाड़ी संख्या 01914 एटा–आगरा फोर्ट विशेष ट्रेन 5 मार्च से सुबह 9:17 से 9:18 तक कुबेरपुर स्टेशन पर ठहरेगी। उन्होंने बताया कि यात्रियों की विशेष सुविधा के लिए इस गाड़ी का ठहराव कुबेरपुर स्टेशन पर फिलहाल प्रायोगिक तौर पर करने का निर्णय लिया गया है। क्योकि लोकल सवारियों को परेशानी होती हे इसीलिए प्रशासन ने यह फैसला लिया हे