चित्रकूट समाचार उत्तर प्रदेश के चित्रकूट मे एक किशोरी के साथ समूहिक दुष्कर्म किया मंगलवार की शाम को वह दुकान से घर जा रही थी। रास्ते में भगनपुर का नितिन पटेल व खोही का दिलीप पटेल बाइक से मिले। दोनों ने उसे जबरन पकड़कर बाइक में बैठाया और एक स्कूल परसिर में ले गए। आरोप लगाया कि दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे ढूंढते हुए माता-पिता पहुंचे तो आरोपी उसे रास्ते में छोड़कर भाग गए।
पीड़िता की मां ने कोतवाली में तहरीर दी है। इस संबध में कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि मामला दुष्कर्म का नहीं है। आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर पकड़ा गया है। जानकारी मिली है कि पीड़ित व आरोपी पक्ष के बीच पुराना विवाद भी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।