नालंदा में शादी होने के कुछ घंटे के अंदर भी भीषण सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन की मौत हो गई। दुल्हन सात फेरे लेने बाद अपने मायके से विदा होकर पति के साथ ससुराल जा रही थी। अचानक बालू लोड ट्रैक्टर ने उसकी कार को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूल्हे के बहनोई की हालत गंभीर है। उसका विम्स में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद लड़का-लड़की पक्ष वाले हैरान हैं। किसी को विश्वास हीं नहीं हो रहा कि शादी के 24 घंटे के अंदर ही दोनों की मौत हो गई। दोनों साथ जी नहीं सके लेकिन साथ मर ही गए। दोनों परिवार में अब मातम का माहौल है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मरने बाले की पहचान सतौआ गांव निवासी कारू चौधरी की 20 वर्षीया पुत्री पुष्पा कुमारी और उसके पति नवादा जिला के रोह थाना क्षेत्र के महराना गांव निवासी तुला चौधरी का 27 वर्षीय पुत्र श्याम कुमार के रूप में हुई है