उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में पति से कहासुनी के बाद महिला ने कीटनाशक खा लिया। हालत बिगड़ने पर पति उसे लेकर जिला अस्पताल आया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 10 माह पहले ही शादी हुई थी। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बदौली गांव निवासी सीमा (21) ने मंगलवार को सुबह पति से कहासुनी के बाद कीटनाशक खा लिया।हालत बिगड़ने पर पति बबेरू सीएचसी ले गया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां उसकी मौत हो गई। पति महेंद्र कुमार ने बताया कि वह दिल्ली में पत्थर कटाई का काम करता है। होली का त्योहार मनाने वह गांव आया था। तब से यहीं था। इस बार सीमा दिल्ली जाने के लिए कह रही थी।इस पर उसने मना कर दिया। कहा कि गेहूं की कटाई के बाद वह उसे ले जाएगा। इस पर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। इस बीच दो दिन पहले उसका दिल्ली से फोन आ गया। वह दिल्ली जाने की तैयारी करने लगा। इस पर मृतका ने फिर कहा कि उसे साथ ले चलो। इस पर उसकी मृतका से कहासुनी हो गई।मां से कहा था- सुबह उसे जिंदा नहीं पाएंगे इसी से नाराज होकर उसने सुबह कीटनाशक खा लिया। पति ने बताया कि सोमवार की रात मृतका ने अपने मायके निवाइच गांव में अपनी मां को फोन करके कहा कि सुबह वह उसे जिंदा नहीं पाएंगे। मृतका की शादी 10 जून 2022 को हुई थी। मृतका दो बहन और तीन भाई हैं।पुलिस मामले की जांच कर रही हे