उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में दो जिलों को जोड़ने वाले शेरगढ़ घाट स्थित यमुना नदी के पुल की मरम्मत का काम अंतिम दौर में है। ऐसे में अब पुल के लोड फैक्टर की जांच होगी। इससे पुल पर पांच दिन आवाजाही बंद रहने की संभावना है।पुल के मरम्मत कार्य के चलते 15 जुलाई से 14 अगस्त तक आवागमन रोक दिया गया था। एक माह तक यमुना पुल पर मरम्मत का काम किया गया था। पुल की आठ खराब बेयरिंग को बदला गया था। वहीं पिलरों पर नमी रोधक लेयर चढ़ाई जा रही है। अब मरम्मत का कार्य लगभग पूरा हो चुका है।यमुना नदी पुल की मरम्मत के बाद अब लोड को जांचा जाएगा। ऐसे में इस अवधि में पुल पर आवाजाही पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी।
पुल पर यातायात रोकने को प्रशासन से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही पैदल व वाहनों का आवागमन रोक दिया जाएगा। इसके लिए जल्द ही तारीखों का एलान किया जाएगा।पुल पांच दिन तक बंद रहने की संभावना जताई जा रही है।पीडब्ल्यूडी विभाग ने पुल पर आवाजाही रोकने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी है। अनुमति मिलते ही पुल पर ट्रैफिक बंद करने की तिथि घोषित की जाएगी। यमुना नदी का पुल क्षतिग्रस्त होने से एक साल पहले इस पर भारी वाहनों की रोक लगा दी गई थी। हालांकि इस मार्ग पर छोटे हल्के वाहनों की आवाजाही हो रही थी।































