उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में अटसू। पति से नाराज होकर महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक पति महिला को अपने साथ दिल्ली नहीं ले गया था। परिजन ने बताया कि राहुल के पिता सरनाम सिंह की मौत काफी पहले हो चुकी है। वह भाइयों के साथ दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी शादी 14 फरवरी 2025 को जनपद इटावा थाना इकदिल के गांव रीतौर निवासी वर्षा के साथ हुई थी। पत्नी घर में सास गुड्डी व अन्य परिजन के साथ रहती थी।
गांव सैदपुर निवासी वर्षा (24) का पति राहुल कुमार से मंगलवार दोपहर को मोबाइल पर विवाद हो गया था। बाद में उसने कमरे में जाकर अंदर से कुंडी बंद कर ली। शाम तक बाहर नहीं निकली। संदेह होने पर चचेरे देवर मोहित व अन्य परिजन ने दरवाजा खोला तो देखा कि वर्षा फंदे से लटकी मिली। परिजन ने उसे नीचे उतारा और सीएचसी ले गए। डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है



































