उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में शहर के गांव समरथपुर आनेपुर निवासी किरन कुशवाहा (52) पत्नी सत्यभान सिंह कुशवाहा मोहल्ले निवासी ममता मिश्रा (45) पत्नी पवन मिश्रा के साथ गत 26 जुलाई की सुबह करीब सवा पांच बजे टहलने के लिए निकली थीं। कानपुर-इटावा हाईवे पर सांई मंदिर से वापस आने के दौरान धरम कांटे के पास तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक चालक ने दोनों को टक्कर मार दी।
हादसे में ममता की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि गंभीर रूप से घायल किरन को जिला अस्पताल ले गए। वहां से उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जहां किरन ने भी उपचार के दौरान मंगलवार को दम तोड़ दिया। शव घर लाने पर बेटे शिवम व बेटी रश्मि बेहाल हो गई।
किरन के भाई शहर के मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी अवधेश कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हाईवे स्थित सांई मंदिर के पास मॉर्निंग वॉक के दौरान वाहन की टक्कर से घायल हुई दूसरी महिला किरन की भी मंगलवार रात मौत हो गई। महिला के भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हादसे में पड़ोसी महिला ममता की मौके पर ही मौत हो गई थी। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि किरन के भाई की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है



































