उत्तर प्रदेश के औरैया दिबियापुर। थाना क्षेत्र के एक गांव से लगभग डेढ़ माह पहले अपने तीन बच्चों को छोड़ कर गई महिला, उसके प्रेमी और पति के बीच थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा चला। रविवार को दोनों पक्षों की मौजूदगी में घंटों चली पंचायत के बाद भी महिला पति के साथ जाने के लिए राजी नहीं हुई और बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। दिबियापुर के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पत्नी के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। काफी प्रयासों के बाद परिजनों को जानकारी हुई कि महिला रिश्तेदारी के ही एक युवक के साथ गई है। महिला और युवक की खोजबीन की गई तो शनिवार को जानकारी मिली कि महिला और उसका प्रेमी दोनों कानपुर देहात में हैं। परिजनों के दबाव के बाद महिला और उसका प्रेमी रविवार को थाने पहुंचा। यहां महिला के तीनों बच्चे, पति और परिजन इकट्ठा हुए। जबकि उसके प्रेमी की परिवार के लोग भी थाने में पहुंचे। पहले तो महिला और उसके प्रेमी ने बताया कि उन दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली है। फिर बाद में यह बात झूठ साबित हुई। महिला अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। कई घंटों की चली पंचायत के बाद महिला अपने पति के साथ जाने को राजी नहीं हुई। महिला अपने पति और तीन बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई। महिला के पति ने बताया कि उसकी शादी लगभग 15 वर्ष पहले हुई थी। थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा के अनुसार महिला अपने सूरत के प्रेमी के साथ जाना चाहती थी। दोनों के बालिग होने के कारण पुलिस कोई हस्तक्षेप नहीं कर पाई। पुलिस मामले की जांच कर रही हे



































