उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में सहार। गांव पहाड़पुर में विवाहिता का घर के बरामदे में फंदे से लटकता शव मिला था।पहाड़पुर निवासी विकास की पत्नी सुधा (20) ने बुधवार शाम करीब पांच बजे घर के बरामदे में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। ग्रामीणों के मुताबिक सुधा देवी की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। घटना की सूचना पर कानपुर देहात के थाना सट्टी क्षेत्र के गांव दिवेर निवासी मायके पक्ष के लोग पहुंच गए।
पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को ससुरालीजनों ने उसका अंतिम संंस्कार किया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया। वहां ससुरालीजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना प्रभारी पंकज मिश्र ने बताया कि फिलहाल किसी भी पक्ष की तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है


































