उत्तर प्रदेश के औरैया। बिधूना थाना क्षेत्र में कई दिनों से रुक- रुककर हो रही बारिश ने मक्का के किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। मक्का की फसल में कीड़ा लगने के साथ खरपतवार की समस्या खड़ी हो गई है। बारिश के चलते किसान खेतों दवा आदि छिड़काव नही कर पा रहें। जिससे मक्का की फसल प्रभावित हो रही है।जिले में पिछले वर्षो की तुलना इस बार मानसून अच्छा है। पिछले करीब 10-12 दिनों से बारिश का क्रम लगातार जारी है। जिससे मक्का व सब्जी की फसलों को कीड़े चट कर जा रहे हैं। मक्का व सब्जियों की फसल में कीड़ा लगने के कारण बारिश बताई जा रही हैं। किसान राजीव सिंह, सुशील कुमर, चंदन सिंह, शिवमंगल सिंह, रतन सिंह, सतेंद्र सिंह आदि किसानों का कहना कि बारिश के कारण खेतों में खरपतवार अधिक हो गया। जिससे मक्का की निराई, गुड़ाई का काम प्रभावित हो रहा है।मौसम खुलने पर दवा का छिड़काव करते हैं, लेकिन कुछ देर बाद बारिश होने पर उसका असर समाप्त हो जाता है। इससे मेहनत और लागत दोनों बर्बाद हो रहे हैं। ग्वारी कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि किसान बारिश होने पर खेत में पानी न भरने दें। मौसम खुलने के बाद ही कीटनाशक दवा का छिड़काव करें।