उत्तर प्रदेश के औरैया। अग्निशमन केंद्र औरैया में तैनात फायर कर्मी की सरकारी आवास में करंट लगने से मौत हो गई। देर शाम आवास पर पहुंचे साथी कर्मचारियों को फर्श पर शव पड़ा मिला। अधिकारियों व पुलिस को सूचना देने के साथ फायर कर्मियों को लेकर साथी जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इटावा जिले के थाना चकरनगर क्षेत्र के डिबौली निवासी मान सिंह चौहान(59) अग्निशमन केंद्र आैरैया में लिटिल फायर मैन के पद पर तैनात थे। वर्तमान में वह अग्निशमन केंद्र परिसर में स्थित अपने सरकारी आवास में रह रहे थे। मंगलवार सुबह वह ड्यूटी के बाद अपने सरकारी आवास पर चले गए थे। जहां दोपहर बाद भी बाहर नहीं निकले। फायर कर्मी गौरव शाक्य ने बताया कि शाम करीब छह बजे वह कार्यालय पर नहीं दिखे तो कुछ लोग उनके आवास पर मिलने पहुंचे। जहां अंदर से कुंडी लगी होने पर दरवाजा खटखटाया, लेकिन काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर दरवाजे की सांस से जब अंदर झांक कर देखा तो मान सिंह कूलर के पास फर्श पर पड़े दिखे। इस पर किसी तरह से दरवाजे को खोला और मान सिंह को लेकर 50 शैया युक्त जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। गौरव ने बताया कि मान सिंह का अक्तूबर 2023 में सेवानिवृत होने वाले थे। सीएफओ तेजवीर सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर जब वह पहुंचे थे तो मान सिंह कूलर के पास पड़े थे। उनके हाथ में कार लिपटा हुआ था। पास में ही कपड़े फैलाने वाला एक तार भी था। उनका दहिने हाथ की कोहनी पर जले का निशान भी मिला है। देर शाम एसपी चारु निगम ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि कमरे में एक मेटल का तार था उसमें मान सिंह कपड़े फैलाते थे। इसी तार में कहीं से करंट प्रवाहित हुआ है। जिससे उनकी मौत हुई है। तीन माह बात वह सेवानिवृत्त होने वाले थे और वर्ष 2012 से उनकी जिले में तैनाती थी। पुलिस मामले छानबीन कर रही हे