उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में दिबियापुर के गांव निवासी युवक आठ अगस्त को मजदूरी करने गया था। शाम को उसकी बेटी घर के बाहर कूड़ा फेंककर लौट रही थी। तभी पूर्व में हुए विवाद को लेकर कुछ लड़कों ने बेटी से मारपीट कर दी। शाम को युवक मजदूरी कर लौटा तो गांव के कुछ लड़के घर पर लाठी-डंडे व रॉड लेकर गाली गलौज कर रहे थे। उसने विरोध किया तो आरोपी मोहित बाथम, आदित्य, करन, अर्जुन, राहुल व सूरज आदि ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। बचाने आई पुत्री और पुत्र को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने 25 जून को मोहित बाथम ने अपने साथियों के साथ पुत्री के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की थी।
गांव के लोगों के आने से वह लोग भाग गए थे।दिबियापुर। एक गांव में जून माह में लड़की से हुई छेड़छाड़ के विवाद में आरोपियों ने पिता-पुत्र व पुत्री पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे तीनों घायल हो गए। तब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। उसी विवाद को लेकर मारपीट की गई है।मारपीट का वायरल वीडियो संज्ञान में लेकर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। दो आरोपी गिरफ्तार भी किए गए हैं तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है



































