उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 6 से 7 हजार लोग फर्जी राशन ले रहे है अब सरकार ने इस फर्जीवाड़े का खुलासा किया है जिसमे जिले में 611 राशन की दुकानों पर 2.17 लाख कार्डधारक हैं। जिसमें पात्र गृहस्थी के 1.71 लाख व अंत्योदय के 46 हजार दर्ज हैं। प्रत्येक माह इन कार्डधारकों को परिवार के सदस्यों (यूनिट) के आधार पर सरकारी राशन दिया जाता है। विभागीय कर्मचारियों की माने तो शासन स्तर से मृतक प्रमाण पत्रों के आधार पर राशन कार्ड की यूनिटों से मिलान किया गया। इसमें 6983 मृतकों के नाम से परिजन राशन उठाते पाए गए हैं। डीएसओ राजेश कुमार ने बताया कि शासन स्तर से 6983 यूनिटों की सूची जारी की गई है। जिनकी मौत हो चुकी है। इन्हें पात्र सूची से हटाया जा रहा है।और उनका राशनकार्ड निरस्त किया जा रहा है