उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में ही नहीं बल्कि पुरे यूपी में सर्दी का कहर जारी है दिन में हल्की धूप भी निकली है लेकिन रात का मौसम बहुत ही ख़राब है जिन लोगो को रात आना जाना है उनके लिए यह मौसम मुसीबत बना हुआ है औरैया। बृहस्पतिवार दोपहर निकली धूप ने शीत लहर और गलन से लोगों को राहत दी। सूरज के निकलने से पहले और ढलने के बाद फिर मौसम सख्त देखने को मिला। हालांकि, दोनों ही तापमान में उछाल देखने को मिली। मौसम विभाग की माने तो 24 घंटे बाद मौसम में ठंडक कम होने के आसार हैं।बृहस्पतिवार को अधिकतम 21.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम दर्ज किया गया है। हवाओं की औसतन गति उत्तर-पश्चिम दिशा में तीन से पांच किलोमीटर रही। बताया कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहने के आसार हैं। शनिवार से तापमान बढ़ने के साथ ही मौसम में ठंडक कम हो सकती है। 12 व 13 जनवरी को तेज हवा चलने व ओलावृष्टि के साथ स्थानीय स्तर पर मध्यम वर्षा होने की संंभावना है। इस सब के चलते ठण्ड बढ़ने की सम्भावना है