उत्तर प्रदेश के औरैया मे बिधूना। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक, नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श कुमार मिश्रा, एडीएम महेंद्र प्रताप सिंह, एएसपी दिगंबर कुशवाहा, एसडीएम निशांत तिवारी, तहसीलदार जितेश वर्मा, नायब तहसीलदार प्रकाश चौधरी, प्रतिमा पाल, अनूप बाजपेई, अजय सिंह चौहान, समेत तहसील प्रशासन व नगर पंचायत कर्मचारियों ने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च नगर के दुर्गा मंदिर से शुरू होकर भगत सिंह चौराहे पर जाकर पूर्ण हुआ। कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक के कहाकि देश धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मना रहा। हमें गर्व कि हम भारत के नागरिक है। हमारे पूर्वजों ने गुलामी की बेड़ियां तोड़कर हमें अंग्रेजी हुकूमत से आजादी दिलाई। जिससे आज देश में सभी चैन की सांस ले रहे हैं। हमें अपनी आने वाली पीढि़यों को अपने पूर्वजों की वीरता की गाथा सुनाने के साथ उनपर गौरव की अनुभूति प्राप्त करनी चाहिए।