उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में बिधूना। कुदरकोट की एएनएम की छात्रा प्रिया मिश्रा की 2024 में सैफई में हत्या हो गई थी। मामले में अब छात्रा की मां ने आरोपियों पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।पीड़िता शोभा देवी का कहना है कि आरोपी जेल से छूटने के बाद लगातार उन पर राजीनामा करने का दबाव बनाने के साथ धमकी रहे हैं। रविवार दोपहर 1ः30 बजे जब वह जनसेवा केंद्र से रुपयेता निकाले गई थीं। तभी आरोपी अरविंद बाथम ने अपने ठेले से उनकी बाइक में टक्कर मार दी।पीड़िता का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या महेंद्र बाथम, अरविंद बाथम व रामप्रकाश बाथम ने की थी। अब आरोपी पक्ष सजा से बचने के लिए लगार राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं।
आरोप है कि उसने गाली-गलौज कर धमकी दी कि राजीनामा नहीं किया तो छोड़ेंगे नहीं। पीड़िता ने बताया कि 25 अगस्त को भी आरोपी के भाई ने उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी।कहा है कि उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी जा है। उधर, पुलिस का कहना है कि इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है।प्रभारी थानाध्यक्ष रामबालक शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। घटना को लेकर पुलिस बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। बताया कि तहरीर दोनों पक्ष से आई है। दूसरे पक्ष ने मारपीट का आरोप लगाया है। जो दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है































