उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में बिधूना। लुधपुरा गांव में रात को चोरों ने धावा बोल दिया। चोर आलमारी से खेत खरीदने के लिए रखी 8.40 लाख की नकदी, 200 ग्राम चांदी व 25 ग्राम सोने के बिस्किट चोरी कर ले गए।कोतवाली इलाके के लुथपुरा गांव निवासी राधाकृष्ण पाठक, उनकी पत्नी, बेटा व पुत्रवधू रविवार रात को अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। किसी पहर चोर उनके घर में घुस आए और वहां कमरे में रखी आलमारी से करीब 8.40 लाख की नकदी, 200 ग्राम चांदी व 25 ग्राम सोने का बिस्किट चोरी कर ले गए।सुबह परिजनों की नींद खुली तो कमरे व आलमारी खुली पाई।
जानकारी पाकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस भी पहुंच गई। इसी बीच कुछ लोग मकान के पीछे गए तो वहां पर चोरी गई नकदी में 50 हजार रुपये और कुछ खाली डिब्बे पड़े मिले। गृहस्वामी राधा कृष्ण पाठक ने बताया कि खेत क्रय करने के लिए 8.40 लाख रुपये रखे थे। नकदी के साथ सोने-चांदी भी चोर उठा ले गए।चोरी गई नकदी में 50 हजार रुपये मकान के पीछे पड़े मिले। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की।पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फ़िलहाल पुलिस मामले की रही है



































