हरियाणा के अंबाला। रेल कर्मचारियों की परेशानियों का समाधान सलाहकार करेंगे। यह सलाहकार रेलवे द्वारा नियुक्त किए जाएंगे। इसके तहत रेलवे के वरिष्ठ कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए रेलवे स्टेशन पर कार्यालय खोला जाएगा। जहां ट्रेन संचालन से जुड़े कर्मचारियों को नए-नए बदलाव की जानकारी दी जाएगी। ऐसी योजना मंडल रेल प्रबंधक ने बनाई है, ताकि कर्मचारियों को किसी भी समस्या को लेकर कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें। विशेषकर ट्रेन के गार्ड, चालक व परिचालक को।जानकारी के अनुसार रेलवे ने अपने स्तर पर कर्मचारियों का मार्गदर्शन करने के लिए विशेषज्ञों को तैनात किया हुआ है जो जरूरत अनुसार रेल कर्मचारियों का मार्गदर्शन करते हैं। इसके अलावा मंडल स्तर पर भी सेमिनार का आयोजन किया जाता है। इसमें रेलवे कर्मचारियों के परिजनों से मंत्रणा की जाती है कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं है। वहीं उनके परिजन जोकि खुद रेलवे कर्मचारी हैं, वो किसी परेशानी की जानकारी तो नहीं देते। ऐसे हालातों में कर्मचारियों की तरफ विशेष ध्यान दिया जाता है।ट्रेनों का सुरक्षित संचालन हो, इसके लिए रेलवे द्वारा लगातार प्रयास किए जाते हैं। रेलवे ट्रैक से जुड़े कर्मचारियों को निगरानी के निर्देश दिए जाते हैं। खुद भी अधिकारी समय-समय पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हैं। ट्रेनों के संचालन से जुड़े गार्ड, चालक व परिचालक की मानसिक स्थिति का आंकलन करने में वि