उत्तराखंड में अल्मोड़ा/रानीखेत/चौखुटिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी को जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया। कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर उनकी दीर्घायु की कामना की।रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के नंदा देवी मंदिर में हवन में आहुति देकर पीएम की कुशलता और निरोग रहने की कामना की। भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कहा कि आज देश का हर व्यक्ति मोदी को पीएम के रूप में देखना चाहता है। यहां पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, गोविंद पिलख्वाल, रवि रौतेला, ललित लटवाल, कुंदन लटवाल आदि मौजूद रहे।वहीं रानीखेत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन करने के साथ ही उप जिला चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों को फल बांटे। यहां मनीष चौधरी, उमेश पंत, पावस जोशी, रामेश्वर गोयल, बिमला रावत आदि मौजूद रहे। इधर, चौखुटिया में पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पलायन आयोग के सदस्य अनिल शाही व भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह रौतेला के नेतृत्व में अगनेरी मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया। इससे पहले मंदिर में पूजा अर्चना की। संवादबागेश्वर/कपकोट। बागेश्वर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित कर पीएम का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर सेवा पखवाड़ा, सफाई और रक्तदान आदि कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद, नगर मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र तिवारी, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष दीपा आर्या, सुनीता टम्टा, जीवंती कांडपाल, पंकज टम्टा, बीसी जोशी आदि मौजूद थे। इधर, कपकोट के सीएचसी में पीम के जन्मदिन पर मरीजों को फल वितरित किए गए। इस मौके पर पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, पूर्व जिपं अध्यक्ष विक्रम सिंह शाही, राम सिंह कोरंगा, धन सिंह बाफिला, ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू, रविंद्र गढ़िया आदि थे।