उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को स्पेनिश डॉक्टरों की टीम ने गांव में स्वास्थ्य (ईएनटी) कैंप लगाया। इस दौरान कई मरीजों की जांच करने के बाद उचित सलाह दी गई। साथ ही दवाइयां और मरहम आदि वितरित किए गए। कैंप में करीब एक सैकड़ा लोगों की जांच की गई। कैंप फतेहपुर सीकरी ब्लॉक क्षेत्र के नाजिरपुरा गांव में लगा।
दोपहर के समय आठ सदस्यीय स्पेनिश डॉक्टरों का दल यहां पहुंचा। टीम ने स्वास्थ्य (ईएनटी) कैंप शुरू किया तो जांच कराने के लिए लोग आने लगे। करीब 100 बच्चों सहित अन्य आए हुए मरीजों का परीक्षण किया गया। साथ ही दवाएं वितरित की गईं। कैंप में मौजूद डॉक्टर सेरा का ग्रुप स्पेन से आगरा घूमने आया हुआ था। इनमें सभी डॉक्टर ईएनटी स्पेशलिस्ट थे। डॉक्टरों ने बच्चों के साथ अन्य मरीजों की भी जांच की। उनके घुटनों के दर्द एवं दांतों की समस्या को जांचा। दर्द के लिए मरहम के अलावा टूथ ब्रश भी वितरित किए।